Orange hindi lohardaga live

कार्तिक उरांव साइकिल रेस में गूंजा युवाओं को संस्कार, नशामुक्ति और प्रकृति से जुड़ने का संदेश

By Team orangehindi

General
कार्तिक उरांव साइकिल रेस में गूंजा युवाओं को संस्कार, नशामुक्ति और प्रकृति से जुड़ने का संदेश
कार्तिक उरांव साइकिल रेस में गूंजा युवाओं को संस्कार, नशामुक्ति और प्रकृति से जुड़ने का संदेश

बक्शी डीपा मैदान में 40वें साइकिल रेस का उद्घाटन, ग्रामीण युवाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

लोहरदगा। विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में आयोजित 40वें कार्तिक उरांव साइकिल रेस का उद्घाटन गुरुवार को बक्शी डीपा मैदान में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जागरूकता, संस्कार, नशामुक्ति और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा कि कार्तिक उरांव साइकिल रेस लगातार चार दशकों से आयोजित हो रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवा उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन युवाओं को देश, समाज और स्वधर्म के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रकृति के प्रति जुड़ाव की भावना विकसित करने का माध्यम है।

पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि साइकिल रेस जैसे आयोजनों से समाज में जनजागृति आती है। उन्होंने इसे युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने का प्रभावी माध्यम बताया। पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने युवाओं से लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने युवाओं से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि युवाओं को कार्तिक उरांव के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने स्वधर्म और संस्कार को जीवन में अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने विषय प्रवेश कराया। संचालन प्रणव पाठक और धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र मंडल ने किया। मौके पर बिंदेश्वर उरांव, भिखारी भगत, कलावती देवी, किनेश्वर महतो, सुनील अग्रवाल, त्रिवेणी दास, अजय पंकज, पवन तिग्गा, उमा देवी, रामसाथ महतो, जन्मजय महतो, राजकुमार वर्मा, बालकृष्ण सिंह, डॉ. कुमुद अग्रवाल, दीपक कुमार, मिथुन तमेडा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

और पढ़ें