विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तत्काल समाधान का दिया आश्वासन
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा। गुरुवार को पूर्व मंत्री, स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उराँव ने लोहरदगा जिला अंतर्गत कुरू प्रखंड के ग्राम बारीडीह, जिंगी और जोंजरो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
ग्रामीणों ने मौके पर आवेदन देकर अपनी विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। डॉ. उराँव ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई की और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बात कर कई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी मइया सम्मान योजना के तहत जो महिलाएँ पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं, उनके लिए अब एक और मौका दिया गया है। इस योजना का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन 18 नवंबर 2025 से शुरू होगा। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में झारखंड सरकार का एक बड़ा कदम है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत अब लाभुकों को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर शामूल अंसारी, सदरुल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, सेराजुल अंसारी, मुनीम अंसारी, कमरुल इस्लाम, रसीद अंसारी, परवेज़ अंसारी, संगीता उराँव, संतोषी उराँव, रमेश उराँव, अबू रेहान, असलम अंसारी, शिबू उराँव, अबुल कलाम, तलहा अंसारी, दानिस अली, सोनू अंसारी, दुबराज उराँव, राजकिशोर उराँव, शांति उराँव, दीप्ति उराँव, मनोज जीवन टोप्पो, शौक़त अली, साजिद अंसारी, मुमताज़ अंसारी, मोती उराँव, सरवर ख़ान, असग़र ख़ान, हीरा उराँव, राजेंद्र उराँव, नयूम अंसारी, जयपाल मुंडा, ईदरिश अंसारी, जावेद अंसारी, वसीम अंसारी, आरिफ़ अंसारी, सफ़ीक़ अंसारी, वीणा उराँव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
