Orange hindi lohardaga live

स्वतंत्रता सेनानी नारू टाना भगत की प्रतिमा में कल विधायक करेगें माल्यार्पण

By Team Lohardaga Live

Culture
जतरा को लेकर सफाई अभियान चलाते ग्रामीण

खरता में छः अक्टूबर को होगा भव्य जतरा का आयोजन

कैरो लोहरदगा। प्रखंड के खरता विद्यालय मैदान में कल छः अक्टूबर को जतरा का आयोजन किया गया है। जतरा को लेकर तैयारियां जोरों पर है और ग्रामीणों द्वारा जतरा स्थल स्थित स्वतंत्रता सेनानी नारू टाना भगत के प्रतिमा अनावरण दिवस के रूप में मनाने को लेकर विशेष तैयारी की गई है। जिसको लेकर रविवार को पूरे क्षेत्र की साफ साफाई की गई और बैठक के रूप में एकत्रित होकर जतरा से जुड़ी विभिन्न विन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया। जतरा के अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव सहित अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाना है जिसके बाद जतरा में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। विधि व्यवस्था को लेकर हुई बैठक व सफाई अभियान में ग्राम प्रधान जयमंगल मुंडा, राजकुमार भगत, मांगे उरांव, राजू उरांव, बंधु उरांव, ललित उरांव, रामनाथ उरांव, रितेश महली, मंगलदेव टाना भगत, जगे टाना भगत, चौधरी टाना भगत, चरवा उरांव, सुंदेश्वर उरांव, कार्तिक महली, सूरजदेव उरांव, अंगनु उरांव, राजेन्द्र उरांव, राकेश महली सहित ग्रामीण मौजूद थे।