Orange hindi lohardaga live

सेन्हा में मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

By Team Lohardaga live

Education
गुरु गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकगण

सेन्हा-लोहरदगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन द्वारा की गई। जिसमें पिछली बैठक में तय किये गये सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा इस माह के कार्यों के संबंध में शिक्षक शिक्षिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

शिक्षक शिक्षिकाओं को यू डायस, प्लस पोर्टल पर डाटा अपडेट करना और प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक प्रतिवेदन समय पर अपडेट करना तथा चिन्हित बच्चों का घर जाकर संपर्क करने का निर्देश दिया गया। सावित्रीबाई फुले योजना के तहत कक्षा 8 से 12 तक के शेष बचे हुए छात्राओं को ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपडेट करने पर चर्चा की गई।

गुरु गोष्ठी कार्यक्रम में बीआरपी अंबिका शरण पांडे, सीआरपी नीता कुमारी, अरविंद कुमार, उपेंद्र ठाकुर के अलावे प्रभु नारायण चौधरी, रेणु मिश्रा, अनीता खलखो, सुखवा उरांव, मनिता कुमारी समेत प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ¹।