Orange hindi lohardaga live

JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की निदेशक जाह्नवी सिंह का नैतिक समर्थन

By Team orange hindi

General
JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की निदेशक जाह्नवी सिंह का नैतिक समर्थन

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की रखी बात

JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की निदेशक जाह्नवी सिंह का नैतिक समर्थन

रांची/लोहरदगा। झारखंड में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे JPSC अभ्यर्थियों को अब समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल की निदेशक जाह्नवी सिंह ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनके प्रति नैतिक समर्थन व्यक्त किया।

जाह्नवी सिंह ने कहा कि राज्य के युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्य अभ्यर्थियों को उचित अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी राज्य के लिए महत्वपूर्ण होता है और उनसे जुड़े मामलों का समाधान निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत का सम्मान होना चाहिए। यदि किसी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असंतोष या सवाल हैं, तो संबंधित पक्षों के बीच संवाद के माध्यम से उनका समाधान निकालने की पहल होनी चाहिए।

जाह्नवी सिंह ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उम्मीद जताई कि सरकार उनकी चिंताओं पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी और जल्द समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

इस अवसर पर आंदोलन में सक्रिय अभ्यर्थियों एवं समर्थकों ने जाह्नवी सिंह के नैतिक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर समाज के विभिन्न वर्गों की संवेदनशीलता और सहयोग उनके मनोबल को मजबूत करता है।

और पढ़ें