सांसद ने दुर्गाबाड़ी परिसर में शेड निर्माण की रखी आधारशिला
By Team Lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत ने कहा—भक्तों की सुविधा को देखते हुए लिया गया निर्णय
लोहरदगा। दुर्गाबाड़ी परिसर, लोहरदगा में सांसद निधि से बनने वाले शेड निर्माण की आधारशिला सांसद सुखदेव भगत ने एक सादे समारोह में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर रखी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से सांसद का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उन्हें कई बार दुर्गाबाड़ी परिसर आने का अवसर मिला है। उन्होंने महसूस किया कि शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूजा-पाठ एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने सांसद निधि से शेड निर्माण कराने का निर्णय लिया है, ताकि भक्तजनों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका दायित्व है और अपने संसदीय क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता और सभी वर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाती है।
दुर्गाबाड़ी समिति के सदस्यों ने शेड निर्माण के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि सांसद सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं और एक जनप्रतिनिधि के दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
मौके पर विजय गोपाल दत्ता, कुमदे रंजन दत्ता, रथींद्रनाथ राय, वासुदेव दत्ता, मलय दत्ता, सुदेव दत्ता, तन्मय दत्ता, निमाय चंद्र दास, दीनबंधु डे, रंजीत डे, मनोज डे, सार्थक डे, मानिक चंद्र दास, मिठू दास, सौरयदीप दत्ता, ओमकार दत्ता, शुभम, कृष्णा, देवेंद्र नाथ भादुड़ी, सुमित डे, राज डे, रितेश दत्ता, सुबोध मल्लिक, अजीत डे सहित आलोक कुमार साहू एवं साजिद अहमद चंगु मुख्य रूप से उपस्थित थे।
