Orange hindi lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत बने हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी ऑब्जर्वर

By Team Lohardaga live

political
सांसद, सुखदेव भगत

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी

लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को हिमाचल प्रदेश राज्य का एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है।

सुखदेव भगत को यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक कौशल और सक्रिय नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होंने सांसद के रूप में अपने कार्य, प्रतिभा और मेहनत से बहुत कम समय में एक प्रभावशाली राष्ट्रीय नेता एवं सशक्त वक्ता के रूप में पहचान बनाई है। उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी प्रभावित हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पार्टी ने उन्हें पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) की राज्य समिति का संयोजक बनाया था। इसके अलावा उन्हें चंडीगढ़ के लिए नेशनल टैलेंट हंट का नोडल समन्वयक और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक की भूमिका भी सौंपी गई थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सुखदेव भगत को पूर्व में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों का एआईसीसी ऑब्जर्वर भी बनाया जा चुका है। अब उन्हें हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से झारखंड प्रदेश कांग्रेस और लोहरदगा जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुखदेव भगत की यह नियुक्ति प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे झारखंड कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और मजबूत होगा।