Orange hindi lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत बने चंडीगढ़ के नोडल कोऑर्डिनेटर

By Team Lohardaga live

political
सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उन्हें चंडीगढ़ के लिए नेशनल टैलेंट हंट (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज) कार्यक्रम का नोडल समन्वयक नियुक्त किया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया यह नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अगली पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ता और पैनलिस्ट के रूप में तैयार करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें मीडिया के क्षेत्र में सशक्त और आत्मविश्वासी बनाया जाएगा।

अपनी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद सुखदेव भगत शीघ्र ही चंडीगढ़ का दौरा करेंगे, जहाँ वे इस अभियान से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

सांसद सुखदेव भगत की इस नई भूमिका पर लोहरदगा जिले के कांग्रेसजनों ने हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका यह योगदान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।