Orange hindi lohardaga live

पूर्व विधायक रमेश उरांव के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक

By Team orange hindi

General

अरू गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया, परिजनों से मिलकर दी संवेदना

लोहरदगा। बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव के निधन की सूचना पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत अरू गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत रमेश उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि रमेश उरांव ने आदिवासी समाज के उत्थान और क्षेत्र के लोगों के हित के लिए कार्य किया। उनके निधन से समाज और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर आलोक कुमार साहू, नंदू शुक्ला, गौतम दास गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत रमेश उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

और पढ़ें