Orange hindi lohardaga live

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक

By Team orangehindi

General
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक

सड़क हादसे में त्रिशा समेत चार की मौत, शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

लोहरदगा। जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी त्रिशा सिंह समेत चार लोगों की मौत की खबर से शोक का माहौल है। घटना पर लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सड़क हादसे में त्रिशा समेत चार लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि एक बेटी को खोना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि यह क्षति शब्दों से परे है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की। सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।

और पढ़ें