रूपी सोरेन के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक
By Team orangehindi

झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को किया याद, शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
लोहरदगा। लोहरदगा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखदेव भगत ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सुखदेव भगत ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।