सांसद सुखदेव भगत ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
By Team Lohardaga live

जिला फुटबॉल लीग का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में यंग वॉरियर टाकू और भारत कोचिंग सेंटर आमने-सामने

लोहरदगा। जिला फुटबॉल संघ, लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को नदिया स्कूल मिनी स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मुकाबला यंग वॉरियर टाकू और भारत कोचिंग सेंटर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन लोहरदगा के सांसद एवं खेल प्रेमी सुखदेव भगत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर की। इसके बाद सांसद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल संघ और खेल महासंघ के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, अभिनव सिद्धार्थ भगत, साजिद अहमद, आलोक साहू, शाहिद अहमद, बसंत तिर्की, संजय भगत, मनोज भगत, वीरेंद्र यादव, शुकरा उरांव, फूलदेव उरांव, तारिक अनवर, संदीप उरांव, तबारक अंसारी, कुणाल अभिषेक सहित जिला फुटबॉल संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, दयानंद उरांव, नंदकिशोर शुक्ला, विकास नाथ शाहदेव, राधेश्याम साहू, सोनू कुरैशी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी भी मौजूद थे।
मैच का संचालन निर्णायक प्रकाश उरांव, राहुल कुमार महतो, अनिल उरांव, शत्रुघ्न उरांव और कालीचरण महतो ने किया।
जिला फुटबॉल संघ ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शनिवार को एसटीसी सेन्हा और आर्यन नदिया के बीच खेला जाएगा।
