Orange hindi lohardaga live

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्मित कार्यालय का सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन

By Pritam

Culture
 केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्मित कार्यालय का सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन

सेन्हा में होगा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन, लंका दहन रहेगा खास आकर्षण

 केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्मित कार्यालय का सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन
 केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्मित कार्यालय का सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन

लोहरदगा। शहर के गुदरी बाजार स्थित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनियुक्त कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सांसद सुखदेव भगत, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश साहू, महासचिव कुणाल वर्मा, संरक्षक प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।

मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और भक्ति के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी समन्वय का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोजन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद के साथ-साथ लोहरदगा का निवासी होने के नाते भी वे समिति और शहरवासियों के साथ खड़े हैं।

सेन्हा में होगा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का दहन

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश साहू ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले के सेन्हा में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इस दौरान रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। इसके अलावा लंका दहन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जो इस बार आयोजन का खास आकर्षण रहेगा।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। सभी पूजा समितियों और आम लोगों के सहयोग से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।

सभी पूजा समितियों के सहयोग से होगा आयोजन

महासचिव कुणाल वर्मा ने कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जिले की विभिन्न पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी पर्व है। समिति की कोशिश रहेगी कि आयोजन के माध्यम से आपसी सौहार्द और एकता का संदेश मजबूत हो। उन्होंने शहरवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में पूजा में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज, रामलखन प्रसाद सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों ने भी गति पकड़ ली है।

और पढ़ें