हिजाब प्रकरण पर नीतीश कुमार पर बरसे सांसद सुखदेव भगत
By Team Lohardaga live

महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश को बताया आस्था और परंपराओं का अपमान
लोहरदगा। पटना में 1283 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला का हिजाब हटाना न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह परंपराओं और धार्मिक आस्था के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो एनडीए ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर क्यों चुना। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की घटना समाज में गलत संदेश देती है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
