Orange hindi lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

By Team Lohardaga live

political
बुके देकर अभिवादन करते सांसद सुखदेव भगत

राज्य के विकास और पेसा कानून को लेकर हुआ विचार-विमर्श

लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सांसद सुखदेव भगत को नववर्ष की बधाई दी।

मुलाकात के दौरान राज्य के समग्र विकास को गति देने को लेकर दोनों के बीच विचार-विमर्श हुआ। सांसद सुखदेव भगत ने राज्य में पेसा कानून लागू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संविधान की भावना के अनुरूप ग्राम स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक साहसिक कदम है, जो झारखंड में न्यायपूर्ण, सहभागी और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। सांसद सुखदेव भगत ने उन्हें भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।