Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी से मिले सांसद सुखदेव भगत, छत्तीसगढ़ की नई जिम्मेदारी पर जताया आभार*

By Team orangehindi

political
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी से मिले सांसद सुखदेव भगत, छत्तीसगढ़ की नई जिम्मेदारी पर जताया आभार*

लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रभारी श्री सुखदेव भगत ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे ने अभिभावक की तरह श्री भगत से आत्मीय चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी चुनौतियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उन्होंने सा़ंसद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दी।

मौके पर सांसद श्री सुखदेव भगत ने कहा किएक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी , प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल जैसे शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसकी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करुंगा तथा समर्पण के साथ खरा उतरूंगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना तथा राज्य में पुन:कांग्रेस की सरकार बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

और पढ़ें