Orange hindi lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली में राहुल-प्रियंका गांधी से की मुलाकात,

By Team orangehindi

political
सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली में राहुल-प्रियंका गांधी से की मुलाकात,
सांसद सुखदेव भगत ने दिल्ली में राहुल-प्रियंका गांधी से की मुलाकात,

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर जताया आभार

​नई दिल्ली/लोहरदगा: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद हुई इस पहली मुलाकात के दौरान सांसद ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

​मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को धार देने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया:

​संगठनात्मक मजबूती: बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन की नींव मजबूत करने पर जोर।

​जनमुद्दों पर रणनीति: आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग और युवाओं के अधिकारों व मुद्दों को लेकर आगामी कार्ययोजना तैयार करना।

​इस अवसर पर श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी ने श्री सुखदेव भगत को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और आदिवासी समाज के बीच मजबूत पकड़ का लाभ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।

​राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। मैं पूरी निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का काम करूँगा।"

और पढ़ें