सांसद सुखदेव भगत ने बेंजामिन लकड़ा के निधन पर जताया शोक
By Team Lohardaga Live

लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने सिमडेगा निवासी पूर्व प्रधान महालेखाकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेंजामिन लकड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बेंजामिन लकड़ा काफी मृदूभाषी थे और उनके निधन से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है। वे दो बार कांग्रेस के टिकट पर कोलेबिरा एवं सिमडेगा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे।
बेंजामिन लकड़ा एक जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बेंजामिन लकड़ा के साथ उनके अच्छे संबंध थे और वे उनकी मृत्यु की खबर सुनकर काफी मर्माहत हैं।
सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति और धैर्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेंजामिन लकड़ा की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी और उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
