*सांसद सुखदेव भगत ने द्वारकाधीश मंदिर में मथा टेक, किया सुख शांति और समृद्धि की कामना*
By Team lohardaga live
political

लोहरदगा। लोहरदगा सांसद सह राजस्थान के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने अपने राजस्थान के दौरा के क्रम में राज्य के बहुत पुराना व प्रसिद्ध द्वारकाधीश एवं चार भूजा मंदिर में जाकर मथा ठेका और राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारत में सुख, शांति और समृद्धि की कामना किये। दर्शन के क्रम में मंदिर परिसर में वहां के पुजारियों के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया। सांसद जी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिंपल राठौर, सीएम भदाला, चेयरमैंन अशोक टाक भी मौजूद थे।
