छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर बोले सांसद सुखदेव भगत--- "पार्टी के भरोसे को कायम रखूंगा मेरा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाना"*
By Team orangehindi

छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने के बाद लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि -
"पार्टी हाईकमान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिका अर्जुन खड़गे जी, आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ,जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी , संगठन महासचिव के के सी वेणुगोपाल जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, शायद मेरी योग्यता से भी बड़ी। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और पार्टी के भरोसे को कायम रखूंगा।उन्होंने कहा कि उनका *प्राथमिक और सबसे बड़ा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन सुनिश्चित करना है।* लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हम सभी कांग्रेसजनों को एक मंच पर एकजुट होकर सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए काम करना होगा।