नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के फैसले पर बोले सांसद सुखदेव भगत
By Team Lohardaga live

ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान से इनकार को बताया सत्य की जीत
लोहरदगा। दिल्ली कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किए जाने पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत बताया।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी प्रकार का धन लेन-देन ही नहीं हुआ, तो मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप कैसे लगाया जा सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला भाजपा द्वारा प्रायोजित है और इसका उद्देश्य सोनिया गांधी की छवि को धूमिल करना है। सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं और यह फैसला सच्चाई की जीत है। उन्होंने अपने बयान का समापन “सत्यमेव जयते” के साथ किया।