लाल किले में दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे सांसद सुखदेव भगत
By Team Lohardaga Live

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत
लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर लाल किले नई दिल्ली में आयोजित दशहरा उत्सव के तहत मनाए जाने वाले 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी श्री धार्मिक लीला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा एवं महासचिव धीरज बंसीधर गुप्ता ने दी।
श्री धार्मिक लीला समिति वर्ष 1923 से दशहरा उत्सव का आयोजन करते आ रही है। पिछले 100 वर्षों से यह समिति इस अत्यंत पवित्र अवसर की परंपराओं और मूल्यों को संजोए हुए है। इस कार्यक्रम में देश के अनेक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल हुए हैं।
सांसद सुखदेव भगत झारखंड के पहले राजनीतिक व्यक्ति हैं जिन्हें इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने का अवसर मिला है। यह आयोजन लाल किले के मैदान में नवरात्रि के शुरू होने वाले दिन से रामलीला का मंचन करता है, जो रामायण के विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर श्री धार्मिक लीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन देश की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सांसद सुखदेव भगत की उपस्थिति इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगी।
