नई दिल्ली में सांसद सुखदेव भगत की सक्रिय भूमिका, राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान हुआ तेज
By Team Lohardaga live

लोहरदगा/ नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। इस सिलसिले में शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत सभी पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
बैठक में लोहरदगा लोकसभा के सांसद एवं एआईसीसी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने राजसमंद और ब्यावर जिलों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों द्वारा दोनों जिलों में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर, पारदर्शी तरीके से छह-छह नामों का पैनल तैयार किया गया है।
सांसद भगत ने कहा कि राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा देने की पहल की जा रही है। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन मजबूत और अधिक प्रभावी रूप में उभरेगा।
सूत्रों के अनुसार, पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपे गए पैनलों पर अब अंतिम निर्णय एआईसीसी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। संगठन सृजन अभियान के इस चरण को राजस्थान कांग्रेस के पुनर्गठन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
