राजेंद्र भवन में धूमधाम से मनाया गया सांसद सुखदेव भगत का जन्मदिन
By Team orange hindi

युवा कांग्रेस के तत्वावधान में केक काटकर दी गई शुभकामनाएं, समर्थकों ने की दीर्घायु की कामना
लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत का जन्मदिन युवा कांग्रेस के तत्वावधान में राजेंद्र भवन में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और सांसद के समर्थकों ने केक काटकर उनके जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सांसद सुखदेव भगत के सार्वजनिक जीवन में निरंतर सफलता और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में निजी सचिव आलोक साहू, जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, कैरो प्रखंड प्रतिनिधि समीम अंसारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, सदर प्रखंड प्रतिनिधि मनोज सोन तिर्की, प्रवेज आलम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव इमरान आजाद, संजर अंसारी, युवा कांग्रेस जिला वरीय उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, तारिक अनवर, राजू कुरैशी, सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर अमस अंसारी, युवा कांग्रेस मीडिया जिला कोऑर्डिनेटर शमशाद अंसारी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत मोसीब अंसारी, राजा अहमद, नौशाद अंसारी, जाबिर अंसारी, असीम अंसारी, अनस अहमद, रमीज अहमद, साहिल हुसैन और उवैस रजा सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।