Orange hindi lohardaga live

राहुल गांधी को लेकर सांसद सुखदेव भगत का दावा, बोले- जरूरत पड़ने पर जनता उन्हें तलाशती है

By Team orangehindi

political
राहुल गांधी को लेकर सांसद सुखदेव भगत का दावा, बोले- जरूरत पड़ने पर जनता उन्हें तलाशती है

संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा और नेतृत्व को लेकर कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में जब लोगों को किसी नेतृत्व की जरूरत महसूस होती है, तो वे नरेंद्र मोदी को नहीं, बल्कि राहुल गांधी को तलाशते हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी दूरदर्शी और संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा को लेकर लगातार आवाज उठाने और अभियान चलाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के लोगों के साथ-साथ देश के अधिकतर लोग राहुल गांधी को नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर होने वाली टीका-टिप्पणियों से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि लोग राहुल गांधी को आशा की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी जनभावना पर विश्वास करती है।

सुखदेव भगत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है। उनके अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में देश की जनता राहुल गांधी में एक उम्मीद देख रही है। सांसद ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर अपने विश्वास को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में उनकी भूमिका राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण रहेगी।

और पढ़ें