Orange hindi lohardaga live

नगरपालिका चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट

By Team Lohardaga live

Administrative
निकाय चुनाव

अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में, सभी 23 वार्डों में तय हुई चुनावी तस्वीर

लोहरदगा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को नाम वापसी की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चली नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब नगर परिषद चुनाव की पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है।

अध्यक्ष पद के लिए अंतिम रूप से कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें अनिल उराँव, लक्ष्मी नारायण भगत, पावन एक्का, बालमुकुन्द लोहरा, राजेन्द्र लोहरा, विलियम कुजुर, विशाल डुंगडुंग, सतीश रंजन उराँव, संजय टोप्पो एवं संतोष उराँव शामिल हैं। वहीं प्रभात कुमार भगत, आरती कुमारी और राम लाल उराँव ने नाम वापस ले लिया है।

वार्ड पार्षद पद के लिए भी सभी 23 वार्डों में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति तय हो गई है। वार्ड संख्या एक में गुलनाज परवीन एवं तबस्सुम नाज के बीच मुकाबला होगा। वार्ड संख्या दो में नुसरत खातून, फरजाना परवीन, माहे तलत एवं रूबी परवीन चुनाव मैदान में हैं, जबकि साफिया शबनम ने नाम वापस लिया। वार्ड संख्या तीन में खुशबू कुमारी, चंदा देवी, राफिया खातून, रिफत तबस्सुम एवं सालेहा परवीन प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या चार में आरती गुप्ता, कमला देवी, गीतांजली देवी, दीप्ती राय, नीना कुशवाहा, पूनम देवी, सरस्वती देवी एवं सिन्धु देवी चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड संख्या पांच में अजय उराँव, कमला देवी, प्रवीण लकड़ा, फ्रेडी कुजूर एवं राजकमल फ्रेडी एक्का प्रत्याशी बने हुए हैं। वार्ड संख्या छह में मनोज सोन तिर्की एवं सुगो देवी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड संख्या सात में अन्या राज, सचिता मिंज, सरिता गुप्ता, सुनीता टोप्पो एवं सुमन कुमारी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या आठ में अभिषेक कुमार वर्मा, अविनाश कौर, अहमद अली, ओम प्रकाश गुप्ता, कमलेश कुमार, चंदन कुमार साहू, धमेंद्र भगत, प्रसाद राम एवं सपन चंद्र दास प्रत्याशी हैं।

वार्ड संख्या नौ में अब्दुल वारिश, अयुब अली, जिआउल हक, परवेज खां, मो. प्रवेज खान, मासुक कुरैशी एवं शंकर कुमार भगत चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मो. इर्शाद अहमद ने नाम वापस लिया है। वार्ड संख्या दस में इशरत प्रवीन एवं निशांत प्रवीण प्रत्याशी हैं और सुल्ताना खातुन ने नाम वापस लिया। वार्ड संख्या ग्यारह में मो. क्यामाउद्दीन कुरैशी, जफर इकबाल, मनीर अंसारी, माजिद अंसारी, यूसुफ अंसारी एवं वारीस अंसारी मैदान में हैं, जबकि दाऊद हसन ने नाम वापस लिया। वार्ड संख्या बारह में अब्दुल कादिर अली एवं रउफ अंसारी प्रत्याशी हैं।

वार्ड संख्या तेरह में दिनेश कुमार पांडेय एवं मीर आरिफ चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या चौदह में ताहेरा तबस्सुम, मो. मोकिम खां, मोख्तार अहमद, मोहसिन खलीफा, राजेश गुप्ता, संगीता देवी एवं संदीप प्रसाद प्रत्याशी बने हुए हैं। वार्ड संख्या पंद्रह में मुन्नी मिंज, नीलम कुमारी मिंज एवं सीमा देवी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या सोलह में अभय वर्मा, अमर कुमार, किशुन महतो, मिथुन कुमार तमेड़ा एवं संतोष यादव प्रत्याशी हैं।

वार्ड संख्या सत्रह में अंजलि कुमारी एवं शिवांजलि मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। वार्ड संख्या अठारह में कृतिक कुमार, प्रदीप कुमार, रितेंद्र कुमार महतो एवं संगीता कुमारी प्रत्याशी हैं, जबकि विजय कुमार महतो ने नाम वापस लिया है। वार्ड संख्या उन्नीस में आकाश कुमार, कुमार अभिषेक, गीता देवी, प्रदीप कुमार एवं राजीव रंजन चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या बीस में अनिकेत उराँव, ओमपाल उराँव, तारामणी भगत एवं पवन कुमार तिर्की प्रत्याशी हैं।

वार्ड संख्या इक्कीस में चांदमनी कच्छप, मंजू उराँव (पति–नंदलाल उराँव), मंजू उराँव (पति–बालकृष्ण उराँव), लक्ष्मी उराँव एवं शीला देवी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या बाईस में नीतू टोप्पो, सुनीता बाड़ा एवं सुषमा कुमारी प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या तेईस में अशोक रजक, विनोद राम, बेबी कुमारी, ममता देवी एवं राजीव रजक मैदान में हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रतीक का आवंटन 7 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपर समाहर्ता लोहरदगा, वार्ड एक से छह के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता, वार्ड सात से बारह के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वार्ड तेरह से अठारह के लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी तथा वार्ड उन्नीस से तेईस के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, कैरो को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।