Orange hindi lohardaga live

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

By Team Lohardaga live

political
कार्यालय का उद्घाटन करते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
मौके पर उपस्थित लोग

लोहरदगा। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहरदगा के राजाबंगला स्थित सुधा सदन में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा द्वारा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सूरज अग्रवाल, केंद्रीय सचिव अंजू देवी, केंद्रीय उपसचिव बबलू महतो, आजसू महिला समिति की सचिव सरस्वती देवी, आजसू नगर समिति महिला सचिव सुनीता साहू, जिला प्रवक्ता सागर वर्मा, युवा आजसू के जिला संयोजक पवन प्रजापति, छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो लोहरदगा नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री आवास योजना, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र जैसे कार्यों में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर पालिका में पारदर्शिता स्थापित करना, आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे नगर के समुचित विकास के लिए सकारात्मक बदलाव का समर्थन करें।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के संकल्प के साथ किया गया।

कार्यक्रम में राजेंद्र लोहरा, सूरज अग्रवाल, अंजू देवी, सरस्वती देवी, सुनीता साहू, रामकुमार महतो उर्फ बबलू महतो, सागर वर्मा, पवन प्रजापति, आदित्य, रोहित तिवारी, रवि कुमार, रोबिन कुमार, किशन कुमार, जगनंदन साहू, नीरज कुमार, अंकित कुमार, अनुभव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।