Orange hindi lohardaga live

नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से, बालक वर्ग की विजेता टीम को मिलेंगे 1.01 लाख

By Team orangehindi

General
नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से, बालक वर्ग की विजेता टीम को मिलेंगे 1.01 लाख

अर्रु में आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये

लोहरदगा। नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को नन्दलाल फॉर्म, भड़गांव में आयोजन समिति की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार साहू ने की।

बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन, खिलाड़ियों और टीमों के नामांकन, मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग तथा पुरस्कार राशि समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि प्रतियोगिता के मैच निर्धारित फुटबॉल नियमों के अनुरूप कराए जाएंगे तथा मैदान को मानक के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

बालक वर्ग के लिए नामांकन शुल्क 5,500 रुपये और बालिका वर्ग के लिए 2,500 रुपये निर्धारित किया गया है। बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1,01,000 रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान की टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी, तृतीय स्थान पर 45,000 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 35,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली चार टीमों को 11-11 हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी।

वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

बैठक में कामेश्वर प्रसाद, फजल अब्बास, अनिल उरांव, प्रकाश उरांव, मोख्तार अंसारी, फिरोज अंसारी, शौकत अंसारी, रुस्तम अंसारी, गौतम साहू, धर्मवीर उरांव, सरफराज अंसारी और विजय पाठक समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। समिति ने क्षेत्रवासियों से 2 से 7 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।

और पढ़ें