मोटे अनाज प्रतियोगिता में नवाड़ी पाड़ा विद्यालय उपविजेता
By Team Lohardaga live

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, उपायुक्त ने किया सम्मानित
लोहरदगा। राज्य स्तरीय मोटे अनाज आधारित भोजन निर्माण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा, लोहरदगा की माता समिति ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने समिति सदस्यों को पुष्पगुच्छ व शाल देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त ने कहा कि रागी, ज्वार, बाजरा और मकई जैसे मोटे अनाज बच्चों के स्वास्थ्य व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और मध्याह्न भोजन में इनका अधिक उपयोग होना चाहिए।
प्रतियोगिता में विद्यालय की रसोइया-सह-सहायिकाओं ने मोटे अनाज से बने पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायकों ने सराहा। टीम ने संकुल, प्रखंड व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार व प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी।
