नेहरू युवा क्लब हिसरी का 40वां फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सांसद सुखदेव भगत हुए शामिल
By Team Lohardaga Live

खेल के माध्यम से हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैं, बस हम सबों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाना है।

लोहरदगा। हिसरी ग्राम में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 40 वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन हिस्ट्री स्कूल मैदान में जिन्हें 40 वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए।
इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच एस टी बोंगा और रेड आर्मी अर्रू के बीच खेला गया, जिसमें रेड आर्मी ने पेनल्टी शूटआउट में एस टी बोंगा को हराकर चैंपियन का खिताब जीता।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि खेल में जीवन का फलसफा समाहित है। खेल के माध्यम से हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैं, बस हम सबों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाना है।
विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि और अतिथियों के द्वारा नगद राशि और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सचिव शाहिद अहमद बेलू, सलीम अंसारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
