सढाबे गांव में लगा नया विद्युत ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष
By Team lohardaga live

मुखिया समेत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का जताया आभार
कैरो लोहरदगा। कैरो प्रखंड के सढाबे गांव के आदिवासी मुहल्ले में ग्रामीणों एवम विद्युत विभाग के कर्मियों की उपस्थिति में मुखिया सुमित्रा उरांव पति लखन उरांव ने विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काट कर एक बार फिर से गांव में रौशनी बहाल करने का कार्य किया है। इस अवसर पर सढाबे ग्रामीण एवम विभाग के कर्मियों की मौजूदगी में मुखिया सुमित्रा उरांव ने विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का पूजा अर्चना करने के उपरांत,फीता काट कर विद्युत बहाल किया। एक बार फिर से गांव में विद्युत बहाल होने पर गांव मे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई। मुखिया ने बताया कि लंबे दिनों से गांव के आदिवासी मुहल्ले में लाइन नहीं थी, पहाड़ की तलहट्टी में बसा सढाबे गांव में रौशनी नही रहने पर ग्रामीणों को हाथी समेत अनेक जंगली जानवरों के आगमन का भय सता रहा था,जंगली जीव जंतु के आगमन से रात में होने वाली भगदड़ में जान माल की क्षति पहुंचने की संभावना लग रही थी। इसी निमित ग्रामीण के हस्ताक्षर और मेरे द्वारा की गई अनुशंसा से पिछले 24 सितंबर को विद्युत विभाग कार्यपालक अभियंता को पत्राचार कर शीघ्र विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का किया गया था अनुरोध। मौके पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने समय विभाग के कर्मी मजुल अंसारी,सोनू खान,अमजद खान के अलावा ग्रामीण नागो उरांव,राजेश्वर भगत,शिशिर उरांव,विक्रम उरांव,सुनील उरांव,राजू उरांव,जगदीश उरांव,सचिन उरांव,लच्छू उरांव,बाबूलाल उरांव,अजय उरांव,फूलदेव उरांव,भगवान दास उरांव इत्यादि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को आभार जताया है।
