नए थाना प्रभारी नीरज झा का स्वागत, बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद
By Team orangehindi

कुडू। कुडू थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में नीरज झा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों ने मुलाकात कर स्वागत और शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फारुख अहमद के नेतृत्व में व्यवसायी कलीम अंसारी, सलीम उर्फ पाडू, रौशन ठाकुर और एनामुल खान ने थाना प्रभारी नीरज झा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
जेएमएम नेता फारुख अहमद ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुडू क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को पुलिस से त्वरित सहयोग और न्याय मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी नीरज झा ने भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही।