कुडू में नए रेस्टोरेंट का शुभारंभ, सांसद सुखदेव भगत ने काटा फीता
By Team orangehindi

युवाओं का स्वरोजगार की ओर बढ़ना आत्मनिर्भर झारखंड की पहचान : सुखदेव भगत
लोहरदगा। लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को कुडू प्रखंड में स्थानीय युवा उद्यमी चीकू साहू के नवनिर्मित रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट संचालक, उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सांसद का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद सांसद सुखदेव भगत ने चीकू साहू को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं का स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना आत्मनिर्भर झारखंड की पहचान है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यवसाय और प्रतिष्ठानों की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
सांसद ने कहा कि कुडू जैसे क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट का शुरू होना स्थानीय विकास और बदलते व्यावसायिक माहौल का संकेत है। इससे आसपास के लोगों को सुविधाजनक खान-पान की व्यवस्था मिलेगी तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकते हैं।
इस दौरान सांसद ने रेस्टोरेंट परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संचालक की पहल की सराहना की। मौके पर स्थानीय लोग एवं रेस्टोरेंट से जुड़े लोग मौजूद रहे।