युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दी बधाई, संगठन को मजबूत करने का आह्वान
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की यह ऐतिहासिक जीत उनके समर्पण, संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल पद प्राप्ति की नहीं, बल्कि विचारधारा, लोकतंत्र और जनसेवा के संकल्प की जीत है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी युवा शक्ति को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा आम जनता की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, युवा जिलाध्यक्ष दानिस अली, विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम, जिला महासचिव कुमार अभिषेक, प्रखंड अध्यक्ष लोहरदगा जाहिद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष कुरु अल्ताफ अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष भंडरा राजकुमार उरांव तथा प्रखंड अध्यक्ष कैरो जाहिद अंसारी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, प्रदेश नेता डॉ. अजय नाथ साहदेव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, उदय गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
