संधि बलि के लिए 19 अक्टूबर की तिथि तय, सुबह 7:53 बजे होगा आयोजन
By Team orangehindi


महादेव आश्रम में ब्रह्मविद परिषद की बैठक, संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग पर बनी सहमति
लोहरदगा। महादेव आश्रम परिसर में गुरुवार को मदन मोहन पांडेय की अध्यक्षता में ब्रह्मविद परिषद की बैठक हुई। बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों, आपसी समन्वय और परिषद को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 19 अक्टूबर को सुबह 7:53 बजे संधि बलि आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में परिषद के सदस्यों ने धार्मिक आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही परिषद के विकास के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता और सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया गया। सदस्यों ने परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।
बैठक में नंद कुमार पांडेय, अशोक पाठक, अखिलेश मिश्रा, गोपाल शरण मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, रामसेवक पाठक, मोहन दास, सदानंद पाठक, विष्णु दास गोस्वामी, राजेंद्र पाठक, अनूप कुमार चौधरी और विवेक सिद्धार्थ उपस्थित थे।