के. राजू ने सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई
By Team orangehindi

झारखंड के जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अधिकार और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
लोहरदगा। नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने लोहरदगा के सांसद एवं नव नियुक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों के साथ झारखंड के विकास और आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
के. राजू ने कहा कि सुखदेव भगत के अनुभव और आदिवासी समाज के मुद्दों की समझ से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए सांसद को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में झारखंड के जल, जंगल और जमीन, आदिवासियों के अधिकार, सरना धर्म कोड, पेसा कानून तथा राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि के. राजू अनुभवी और जमीनी नेता हैं। झारखंड प्रभारी के रूप में उनका मार्गदर्शन संगठन को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रभारी की नई जिम्मेदारी के लिए उनका बधाई देना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों आदिवासी बहुल राज्य हैं। ऐसे में दोनों राज्यों में आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर मिलकर काम करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर सहमति बनी है।