छठ पूजा समिति सेरेंगहातु तोड़ार के पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण
By Team lohardaga live

लोहरदगा। आगामी छठ महापर्व की तैयारी को लेकर शनिवार को छठ पूजा समिति सेरेंगहातु तोड़ार की एक टीम द्वारा छठ घाट का निरीक्षण एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सचिव आदित्य साहू, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू, सह सचिव महेश साहू, संरक्षक जागेश्वर साहू, दिनेश साहू, संजय प्रजापति एवं काली साहू उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने मिलकर घाट की साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया। साथ ही पार्किंग स्थल के उचित निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
समिति ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है, और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में समिति द्वारा घाट सौंदर्यीकरण, सजावट एवं सुरक्षा बल की तैनाती को लेकर प्रशासन से भी समन्वय किया जाएगा।
