प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हेसवे में जगमगाएंगे दीप, 500 ग्रामीणों के लिए होगा सामूहिक भोज
By Team orangehindi

भाजयुमो की ओर से बच्चों को पाठ्य सामग्री व उपयोगी वस्तुओं का वितरण, तैयारियां शुरू
लोहरदगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) लोहरदगा जिला की ओर से सेन्हा प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी ग्राम हेसवे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भव्य दीप प्रज्वलन के साथ करीब 500 ग्रामीणों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष वाल्मीकि कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष ने भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।