Orange hindi lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत की पहल पर दो जरूरतमंद मरीजों को PMNRF से 3.50 लाख की सहायता स्वीकृत

By Team orange hindi

General
सांसद सुखदेव भगत की पहल पर दो जरूरतमंद मरीजों को PMNRF से 3.50 लाख की सहायता स्वीकृत

जुल्फिकार के इलाज के लिए 3 लाख और यास्मीन सुल्ताना को 50 हजार रुपये की मदद; सांसद बोले—पैसों के अभाव में किसी गरीब का इलाज नहीं रुकने देंगे

लोहरदगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महंगे इलाज के बीच राहत की खबर सामने आई है। लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जिले के दो जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर सांसद को इसकी जानकारी दी गई है।

दो मरीजों के इलाज के लिए स्वीकृत हुई सहायता

स्वीकृत सहायता के तहत लोहरदगा के अमला टोली, बगरू मोड़ निवासी मोहम्मद जुल्फिकार के गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। वहीं न्यू रोड, मिल्लत कॉलोनी निवासी श्रीमती यास्मीन सुल्ताना, पति सरफुल अंसारी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता मंजूर की गई है।

गंभीर बीमारी की जानकारी मिलते ही सांसद ने की पहल

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा के गरीब से गरीब व्यक्ति को आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न होना पड़े, यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद जुल्फिकार और यास्मीन सुल्ताना की गंभीर बीमारी एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए अनुशंसा की थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायता की स्वीकृति दी गई है। सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी व्यक्ति को पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े।

परिजनों ने जताया सांसद के प्रति आभार

चिकित्सा सहायता स्वीकृत होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि महंगे इलाज के खर्च को लेकर वे काफी परेशान थे। ऐसे समय में सांसद की पहल से उन्हें बड़ी मदद मिली है। उन्होंने सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक संकट के बीच यह सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

पहले भी कई मरीजों को दिला चुके हैं सहायता

बताया गया कि सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर इससे पहले भी लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कई जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से चिकित्सा सहायता मिल चुकी है। गरीब एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए सांसद की ओर से लगातार सहायता उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

और पढ़ें