Orange hindi lohardaga live

सावन की अंतिम सोमवारी पर योगी सेना ने निकाली भव्य बाइक रैली, अखिलेश्वर धाम में किया जलाभिषेक

By Team orange hindi

General
सावन की अंतिम सोमवारी पर योगी सेना ने निकाली भव्य बाइक रैली, अखिलेश्वर धाम में किया जलाभिषेक

लोहरदगा। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर योगी सेना लोहरदगा की ओर से भव्य बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवा बाइक सवार रैली में शामिल हुए। रैली लोहरदगा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भंडरा स्थित प्रसिद्ध अखिलेश्वर धाम पहुंची।

अखिलेश्वर धाम पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। युवाओं ने धार्मिक उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

रैली में मुख्य रूप से यूट्यूबर आदर्श गुप्ता, योगी सेना जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, श्रेयांश सिद्धार्थ (चीकू), प्रियांशु कुमार, नवीन कुमार, आशीष साहू, अनिकेत कुमार, गौरव कुमार, यशस्वी राज, आर्यमान केशरी, ऋत्विक सिंह, अक्षत कुमार, नित्य राज, राजवीर सिंह, शुभ सोमिल, आर्यमान गुप्ता, तुषार सहित योगी सेना के बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें