Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा प्रीमियर लीग के छठे दिन कूड़ू नाइट्स ने भंडरा बुल्स को 2–0 से हराया, सिद्धार्थ उरांव बने मैन ऑफ द मैच

By Team Lohardaga live

Sport
मुख्य अतिथि के साथ खिलाड़ी

लोहरदगा। लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रहे लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को पहला मैच कूड़ू नाइट्स और भंडरा बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें कूड़ू नाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे कूड़ू नाइट्स के सिद्धार्थ उरांव, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिद्धार्थ ने अपनी जर्सी नंबर 11 के साथ शानदार खेल दिखाया।

पहले मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि पहली बार लोहरदगा में इस तरह का भव्य आयोजन हुआ है, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभव प्राप्त होगा और जिले में खेल की नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत भी मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

लोहरदगा प्रीमियर लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ द्वारा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये नगद एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 50-50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी रखे गए हैं। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को हीरो कंपनी की नई मोटरसाइकिल, राइजिंग स्टार लोहरदगा को भी नई मोटरसाइकिल और टॉप गोल स्कोरर को एप्पल कंपनी का मोबाइल पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।

आज के दूसरे मैच में सेन्हा स्टालियंस और किस्को किंग्स की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ, साजिद अहमद चंगू, आलोक कुमार साहू, राजनील तिग्गा, शाहिद अहमद बेलू, मोहन दुबे, नेसार अहमद, कुणाल अभिषेक, पवन गौतम, रितेश सिंह, गुलाम जिलानी, विजय चौहान, मुजम्मिल अंसारी, राधेश्याम साहू, नंदकिशोर शुक्ला, शामिद अंसारी, विजय जयसवाल, लाल विकास शाहदेव, इस्लाम अंसारी, शुक्रा उरांव, सोनू कुरैशी, दयानंद उरांव, तारीक अनवर, मनोज भगत, माजिद चौधरी, राजीव टाना भगत, राजू कुरैशी, रामू साहू, आरिफ अख्तर, गौतम कुजूर, फजल आबास, वीरेंद्र यादव, मुस्ताक अहमद, मनोज सोन तिर्की, मुजिबुल रहमान, सूरज उरांव, किशोर उरांव, मोइन अंसारी, अमित अम्बर मिंज, महताब आलम, रिजवान अंसारी, लच्छू उरांव, मुनीम अंसारी, संदीप उरांव, सफीजुल अंसारी, अनमोल भगत, एजाज कुरैशी, संदीप खाका, रफीक अंसारी, सुधीर कुमार वर्मा, आदिल करीम, लक्ष्मण भगत, तबारक हुसैन अंसारी, मुरारी कुमार साहू, शमीम अंसारी, सुरेन्द्र लोहरा, खुर्शीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

लोहरदगा प्रीमियर लीग ने जिले में फुटबॉल प्रेमियों में नया जोश और उत्साह भर दिया है। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह प्रतियोगिता और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंचेगी।