Orange hindi lohardaga live

पंचायतों में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट किया जा रहा समाधान : डॉ. रामेश्वर उराँव

By Team Lohardaga live

political
लाभुक को योजना का लाभ प्रदान करते विधायक व अन्य

लोहरदगा। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उराँव गुरुवार को किस्को प्रखंड के पाखर पंचायत स्थित तिसिया खेल मैदान, नवाडीह पंचायत के धुर्वा मैदान तथा लोहरदगा प्रखंड के भठखीज़री पंचायत अंतर्गत कड़ी मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. उराँव ने कहा कि शिविरों में आम जनता को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

इनमें जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, जॉब कार्ड, म्यूटेशन, भूमि मापी, भू-धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मैया सम्मान, अबुवा आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राथमिकता के आधार पर लिए जा रहे हैं और उनका ऑन द स्पॉट निपटारा किया जा रहा है।

डॉ. उराँव ने बताया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों को तत्काल पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, जिससे समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित हो सके। समाधान से संबंधित सभी दस्तावेज एवं आवेदक की तस्वीर भी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। निर्देश दिया गया है कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का उसी दिन निपटारा किया जाए तथा सभी प्रकार के आवेदनों का निष्पादन तय समय सीमा में किया जाए।

उन्होंने कहा कि सप्ताहभर चलने वाला यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी राहत देगा।

मौके पर हाजी शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल, रोहित उराँव, आइटीडीए डायरेक्टर सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, बीडीओ शंकर शर्मा, सीओ राम नारायण खलखो, बीडीओ अरुण उराँव, सीओ अजय कुमार, जिप सदस्य संदीप गुप्ता, प्रमुख सुचित्रा भगत, शामुल अंसारी, युनूस अंसारी, नुसरत अंसारी, उल्फ़त अंसारी, विशाल डुंगडुंग, इकरामूल अंसारी, एनुल अंसारी, रौनक़ इक़बाल, दानिस अली, मनौवर आलम, कूदूस अंसारी, सोनू अंसारी, फ़ैयाज़ अंसारी, मीना देवी, राजेंद्र यादव, सोमरा उराँव, संजू तुरी, ज़फ़र इमाम, मनीषा विनी कुज़ूर, सेराज अंसारी, नसीम अंसारी, साकीर अंसारी, हसबुल ख़ान, वीरेंद्र उराँव, मंगलेश्वर उराँव सहित कई लोग उपस्थित थे।