Orange hindi lohardaga live

एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

By Team Lohardaga live

Education
कार्यशाला में उपस्थित लोग

लोहरदगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में सोमवार को जिले के सभी प्रखण्ड एवं संकुल साधन सेवियों का एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डायट प्राचार्य -सह- जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जे.सी.ई.आर. टी. की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के सभी कार्यरत बीआरपी और सीआरपी की उपस्थिति में उक्त कार्यशाल सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्‌‌घाटन प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा एवं संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यवसायिक कौशल में दक्षता आवश्यक है। जे.सी ई.आर.टी. राँची के द्वारा जारी एस.ओ.पी के अनुरूप प्रतिभागियों के साथ प्रेरक सत्र, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 का सर्वे रिपोर्ट, अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन के दौरान आने वाली चुनौतियाँ, डिजिटल लिटरेसी के तहत गुगल एमएस वर्ड,एमएस एक्सेल एवं प्रखण्ड एवं संकुल स्तर के लिए एक्सन प्लान का निर्माण पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम पाँच आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अन्य संकाय सदस्यों ने प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के महत्वपूर्ण पहलूओं पर चर्चा के साथ समापन सत्र में चेतना सत्र की महत्ता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में प्रतिभागी रविशंकर कुमार, ललिता कुमारी, श्याम बिहारी महतो,महबूब आलम, विजय बैठा, अरुण साहू, जीतेन्द्र मित्तल, धर्मेन्द्र सोनी, जावेद अंसारी, दीनबंधु डे, अम्बिका शरण पांडेय आदि बीआरपी सीआरपी के अतिरिक्त डायट के संकाय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।