खुला मां का दरबार, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
By Team Lohardaga Live

कैरो। प्रखंड मुख्यालय स्थित माँ अम्बे दुर्गा पूजा समिति सहित गजनी, हनहट एवं नगजुवा के पूजा पंडालों का पट महासप्तमी के अवसर पर खुल गया और बेलवरण के साथ ही भक्तों का आना भी प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर जय श्री राम समिति के जिला कमिटी द्वारा माँ अम्बे दुर्गा पूजा कमिटी सहित सभी पूजा पंडालों में जाकर पदाधिकारियों के साथ माता रानी का दर्शन किया और पूजा की शुभकामना दी।
आयोजक समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत माता की चुनरी ओढ़ाकर किया गया। वहीं प्रखण्ड अंचल व थाना के पदाधिकारियों द्वारा पंडाल पंडाल घूमकर पूजा व विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से हमें शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलता है।
मौके पर जय श्री राम समिति के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप साहू, जीवन राज मेहता, विनोद साहू, पवन शाहदेव, आयोजक समिति के अध्यक्ष शैलेश साहू, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, शशि ठाकुर, गौतम कुमार, रवि रजक, सचिव सुमन सोनी, सह सचिव भोला साहू, अंकित साहु, अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, बजरंग प्रजापति, अनमोल कुमार, पंकज कुमार साहु, मीडिया प्रभारी अंकित सोनी, अमित साहू, पूजा प्रभारी संजय साहु, विष्णु कुमार, कार्यकारिणी समिति के सदस्य और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
