Orange hindi lohardaga live

ऑपरेशन भरोसा से लौटी 12 लोगों की खोई मोबाइल की खुशी

By Team orangehindi

General
ऑपरेशन भरोसा से लौटी 12 लोगों की खोई मोबाइल की खुशी

लोहरदगा पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल बरामद कर सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों को सौंपे

लोहरदगा। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन भरोसा के तहत लोहरदगा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से गुम हुए 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरामद मोबाइलों का सत्यापन कर उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की गई और सभी मोबाइल संबंधित धारकों को सुपुर्द कर दिए गए।

बरामद मोबाइलों में ओप्पो का एक, रेडमी के दो, सैमसंग के दो, रियलमी के दो, वीवो का एक, आईक्यूओओ का एक, पोको का एक, आईटेल का एक और वनप्लस का एक मोबाइल शामिल है। पुलिस के अनुसार झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची से प्राप्त दिशा-निर्देश के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मोबाइल वापस मिलने के बाद संबंधित लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और गुम हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में उसे सी ई आई आर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक करने और बरामदगी की कार्रवाई में पुलिस को सहायता मिल सके।

और पढ़ें