Orange hindi lohardaga live

नए मतदाताओं और छूटे नामों के लिए 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

By Team orange hindi

Administrative
नए मतदाताओं और छूटे नामों के लिए 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

अविराम कॉलेज में छात्राओं को एसआईआर प्रारूप मतदाता सूची की दी गई जानकारी

नए मतदाताओं और छूटे नामों के लिए 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

लोहरदगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कुड़ू में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को एसआईआर प्रारूप मतदाता सूची की जांच, नए नाम जोड़ने, छूटे नाम शामिल कराने और मतदाता विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है और ऐसे युवा जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है, वे 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए ईसीआई नेट का उपयोग किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने छात्राओं से अपने नाम और मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच करने तथा परिवार और आसपास के पात्र लोगों को भी इसकी जानकारी देने की अपील की।

कार्यक्रम में फॉर्म-6 और फॉर्म-8 सहित दावा-आपत्ति एवं संशोधन की प्रक्रिया समझाई गई। छात्राओं के मोबाइल में ईसीआई नेट एप डाउनलोड करवाकर उसके माध्यम से उपलब्ध निर्वाचन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं का भी समाधान किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मियों और निर्वाचन कार्यालय से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें