Orange hindi lohardaga live

आजसू पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

By Team Lohardaga live

political
आजसू

लोहरदगा में वन भोज कार्यक्रम आयोजित करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बनी सहमति

लोहरदगा। आजसू पार्टी की एक अहम बैठक रविवार को स्थानीय मुद्रिका बैंक्विट हॉल में संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता डॉक्टर देवशरण भगत बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, पुराने सदस्यों को सक्रिय करने और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोहरदगा जिले में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक वन भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और एकजुटता लाने का प्रयास किया जाएगा। वन भोज कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।

वक्ताओं ने कहा कि पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बना हुआ है। ऐसी स्थिति में आजसू पार्टी लोहरदगा में नए जोश और मजबूती के साथ जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे आएगी। आजसू पार्टी की पहचान आंदोलन से जुड़ी रही है और वर्तमान हालात में जनता के हक और अधिकार के लिए आंदोलन ही एक प्रभावी विकल्प के रूप में सामने आ रहा है।

बैठक में केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, केंद्रीय महासचिव अंजू देवी, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, विश्वनाथ उरांव, सरस्वती देवी, महेंद्र महतो, बबलू महतो, दिलीप साहू, चितरंजन उरांव, विनोद उरांव, परमेश्वर भगत, आदित्य संजय कुजूर, आनंद राम, राजन मेहता, मीर आरिफ छोटू, आकाश यादव, हरि उरांव, लोहरदगा जिला मीडिया प्रभारी सागर वर्मा सहित दर्जनों बूथ कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।