Orange hindi lohardaga live

मारवाड़ी युवा मंच प्रांतीय पदाधिकारियों का संगठनात्मक दौरा संपन्न

By Team Lohardaga live

social
उपस्थित पदाधिकारी

लोहरदगा शाखा के साथ संवाद, सेवा कार्यक्रमों पर हुआ विचार-विमर्श

लोहरदगा। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों का संगठनात्मक दौरा लोहरदगा में निवर्तमान प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश शर्मा के आवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयनका एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल का लोहरदगा आगमन हुआ।

प्रांत से आए पदाधिकारियों द्वारा निवर्तमान प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश शर्मा को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोहरदगा शाखा अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार (मोनू) ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत किया।

दौरे का मुख्य उद्देश्य शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना, संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करना तथा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में लोहरदगा शाखा द्वारा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। तय हुआ कि आने वाले समय में मंच दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा के लिए इस तरह के सेवा शिविर आयोजित करेगा।

इस अवसर पर विशाल पाड़िया, दीपक गोयनका, सुमित अग्रवाल, अभिषेक पोद्दार, जय प्रकाश शर्मा, अनुराग पोद्दार, चंदन राजगढ़िया सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।