सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा, अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक गंगोत्री देवी (मांडर), माय भारत के जिला युवा अधिकारी अब्दुल फारुख खान, राज्य निदेशक ललिता, जिला मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती तथा जिला उपाध्यक्ष टिंकू साहू उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री कुन्दन गिद्ध, जंग बहादुर महतो, पवन, ममता, अमृत सर तथा भारत माता की भूमिका में रोशनी कुमारी सहित सभी प्रशिक्षुओं ने तिरंगा लेकर पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाविद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
