जूनियर डीएवी में मित्रता दिवस पर चित्रकारी और वक्तव्य प्रतियोगिता आयोजित
By Team orange hindi

विद्यार्थियों ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर और चित्रों के माध्यम से व्यक्त की मित्रता की भावना
लोहरदगा। जूनियर डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में मित्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, विश्वास और सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकारी एवं वक्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शंखधर के निर्देश तथा विद्यालय प्रभारी अश्विन पात्रो के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मित्रता के महत्व से अवगत कराया गया। बताया गया कि बदलते सामाजिक परिवेश में मित्रता केवल एक संबंध नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने चित्रों और वक्तव्यों के माध्यम से मित्रता के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधे तथा अपने मित्रों के लिए चित्र बनाकर और विचार व्यक्त कर मित्रता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय (अ) से सूर्यांश कुमार साहू, निहारिका रंजन, कन्याका गुप्ता, कोमल दीक्षित, आकर्ष पंकज, अयांश सिन्हा, प्रियांशु प्रकाश एवं साची जूही कुमारी, कक्षा द्वितीय (ब) से वेदिका गुप्ता, स्नेहा कुमारी, सिद्धी साहू, अतुल्या आनंद, कियारा खाखा, अंजना कच्छप, सर्वेश कुमार साहू एवं अर्थव राज टोप्पो, कक्षा प्रथम (अ) से कमल नयन कुमार, अंशी लकड़ा, ऋषभ साहू, हर्षित आनंद एवं अयांश चौहान, कक्षा प्रथम (ब) से प्रणव कुमार, अर्णव कुमार, विष्णु वल्लभ, जयेश मयंक, विराज सोनी, प्रीषभ राज, अनन्या अग्रवाल, त्रिशा कुमारी, श्रेया कुमारी, अर्पित कुमार, अमन उरांव एवं अविन उरांव तथा यूकेजी से शानवी सिंह, देवांसी वर्मा, संविका सौरभ, सामाग्य शशांक, प्रत्यूष वर्मा, शिवांक कुजूर, नीरज उरांव, वैभव सोनी एवं राजश्री आनंद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन में अश्विन पात्रो, संगीता मित्तल, रजनी प्रसाद, सोमिता दास, रिनी कुमारी, प्रिया कुमारी एवं श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।